भक्ति
दुनिया में सबसे खूबसूरत चीज है भक्ति वो भी सच्ची भगवान से सच्चा प्रेम। अधिकतर लोग जीवन में दुखी होकर इस रास्ते को अपनाते है। मगर इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि हमने भगवान की भक्ति का मार्ग किस वजह से चुना बेशक शुरूआत में किसी कारण से भी भक्ति की शुरूआत करे अगर भक्ति सच्ची होगी तो धीरे धीरे निष्काम भी हो जाएगी क्यों कि सच्ची भक्ति इतनी सुन्दर चीज है कि यह व्यक्ति का यौं कहे कि भक्त का इस दुनिया को, इस जिन्दगी को देखने का नजरिया ही बदल देती है। सच्चे भक्त को इस संसार की किसी वस्तु की आसक्ति नहीं रह जाती।
उसका सम्पूर्ण व्यवहार ही बेहतर बन जाता है। ये संसार और इसके लोग जो भक्ति से दूर है वो कल्पना भी नहीं कर सकते कि भक्ति में जो सुख है वो दुनिया की किसी चीज में नहीं है। दुनिया में कहीं कुछ सुन्दरता है तो वो है भक्ति में और जो सबसे प्यारा और सबसे सुंदर है वो है " श्री कृष्ण "।
जय श्री कृष्ण।

Comments
Post a Comment